*Johnson & Johnson के बेबी शैंपू में कैंसरकारक तत्व मिलने के बाद बिक्री पर रोक के आदेश*
राजस्थान के ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन के क्वॉलिटी टेस्ट में जॉनसन ऐंड जॉनसन (J&J) के बेबी_शैंपू में कैंसरकारक तत्व ‘#फॉर्मेल्डिहाइड’ मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी राज्यों से बेबी शैंपू की बिक्री रोकने और इसे स्टॉक से हटाने के आदेश दिए हैं।
हालांकि, जेऐंडजे ने बेबी शैंपू में फॉर्मेल्डिहाइड होने की बात को खारिज किया है।






