अब एक जुलाई से लागू होगी रेलवे की नई समय सारिणी

अब एक जुलाई से लागू होगी रेलवे की नई समय सारिणी*
रेलवे की नई समय सारिणी अब अक्तूबर के बजाय एक जुलाई से ही लागू होगी।उत्तर मध्य रेलवे समेत तमाम जोनल रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बीते कुछ वर्षों के दौरान यह अगस्त या अक्तूबर से लागू हो रही थी। इसके पूर्व 2014 में समय सारिणी जुलाई में लागू हुई थी। इस बार इसमें काफी बदलाव भी देखने को मिल सकता है। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, आगरा कैंट, झांसी, प्रयागराज छिवकी, मथुरा, ग्वालियर, अलीगढ़ आने वाली तमाम ट्रेनों के समय में पांच से 30 मिनट तक का अंतर आ सकता है।

2613 views