अयोध्या : नौतपा में आधे रह गए रामलला के दर्शनार्थी

अयोध्या : नौतपा में आधे रह गए रामलला के दर्शनार्थी*
नौतपा के चलते पड़ रही भीषण गर्मी का असर अयोध्या के धार्मिक पर्यटन पर भी दिख रहा है। रामलला के दर्शनार्थियों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। इन दिनों जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु रोजाना रामलला के दर्शन कर रहे थे। वहीं पिछले दो दिनों में रामलला के दरबार में महज एक लाख 15 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है।श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के पीछे भीषण गर्मी को कारण बताया जा रहा है। रामजन्मभूमि पथ के सामने से गुजरने वाले रामपथ पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते रोजाना दर्जनों श्रद्धालु रामजन्मभूमि पथ व हनुमानगढ़ी जाने वाले भक्तिपथा पर गश खाकर गिर रहे हैं।

1876 views