मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति*
एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, मस्क के पास कुल 209.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने फ्रांस के टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है।दूसरे पायदान पर काबिज अर्नाल्ट के पास 204.3 अरब डॉलर की संपत्ति हैं। भारत की बात करें तो दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। शीर्ष-10 अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 200 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग के पास 164.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।






