गूगल ट्रेंड में भी पीएम मोदी सबसे आगे*
गूगल ट्रेंड की ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार, 28 मई 2023 को नरेंद्र मोदी का स्कोर 46 था और तब भी उन्हें अन्य नेताओं की तुलना में सबसे ज्यादा स्कोर मिला। वहीं एक साल में 8888889 यह आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीते वर्ष 28 मई तक 40 स्कोर मिला था। तीसरे स्थान पर राजनाथः रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्च करने के मामले में लंबी छलांग लगाई है। पिछले वर्ष उन्हें 28 मई तक 31 स्कोर मिला था, जो इस साल 25 मई तक 81 पहुंच गया है। यानी वह ट्रेंड के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम है, जो 78 स्कोर पा चुकी हैं, जबकि पिछले साल 28 मई तक वह मात्र 17 स्कोर हासिल कर सकी थीं। गृह मंत्री अमित शाह को 70 स्कोर मिला है, जबकि पिछले वर्ष 38 स्कोर मिला था। केजरीवाल और ममता को फायदा नहीः गूगल ट्रेंड के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को ज्यादा सर्च नहीं किया गया। उनके स्कोर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। केजरीवाल को इस साल 17 स्कोर और ममता को 20 स्कोर मिला है।






