केजरीवाल को नहीं मिली राहत, दो जून को सरेंडर करेंगे

केजरीवाल को नहीं मिली राहत, दो जून को सरेंडर करेंगे*
धन शोधन मामले में आरोपी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अर्जी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने अपनी अर्जी में स्वास्थ्य के आधार पर एक सप्ताह के लिए अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से केजरीवाल को अब 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया था।

1742 views