मोदी सरकार की नीतियां छोटे और मध्यम उद्योगों को कुचलने की हैं: प्रियंका

मोदी सरकार की नीतियां छोटे और मध्यम उद्योगों को कुचलने की हैं: प्रियंका*
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर बताते हैं, लेकिन जब राज्य में आपदा आई तो वह एक बार भी यहां नहीं आए और न ही केंद्र की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए एक पैसा दिया। हिमाचल में कांग्रेस ने अपनी चुनावी गारंटी के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की शुरुआत की, लेकिन भाजपा ने उसे रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सभी महिलाओं के खाते में यह राशि कांग्रेस सरकार डालेगी। प्रियंका ने कुल्लू और मंडी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जनसभाओं के साथ ही रोड शो भी किया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत ईमानदार सरकार को गिराने का प्रयास किया। कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया, जिससे छोटे-छोटे कारोबार बढ़े। लेकिन, मोदी सरकार की नीतियां छोटे और मध्यम उद्योगों को कुचलने की हैं।

1407 views