बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे दिग्गज, देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और कलराज मिश्र*
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में इन दिनों दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में दिग्गजों के दर्शन- पूजन का सिलसिला जारी रहा। यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। सभी दिग्गजों ने एक-एक कर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लेने के बाद परिसर का भ्रमण किया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दर्शन- पूजन के बाद तस्वीरें खिंचवाई। भीषण गर्मी के बावजूद विश्वनाथ धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धाम के परिसर में अमित शाह को देख लोग उत्साहित हो उठे। इस पर उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ उठाकर अभिवादन भी किया






