सरकार बनते ही पहले 125 दिनों में क्या-क्या होंगे काम? लोकसभा चुनाव की अंतिम रैली में PM मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में आज लोकसभा चुनाव 2024 की आखिरी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी नहीं बख्शा। पीएम मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। इसके अलावा उन्होंने 125 दिनों का एजेंडा भी पेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 60 साल तक कांग्रेस ने जो कारनामें किए हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है और अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड्रा मा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे।






