संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग, BSE का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन पर

संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में सपाट क्लोजिंग, BSE का मार्केट कैप $5 ट्रिलियन पर*
मंगलवार को सेंसेक्स 52.63 अंकों की गिरावट के साथ 73,953.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.05 अंक चढ़कर 22,529.05 पर बंद हुआ। बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी दिखी, पर सपाट क्लोजिंग हुई। उतार-चढ़ाव को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 23 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तरों से संभला। हालांकि उसके बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कारोबार होता दिखा। इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 23 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आखिरकार मंगलवार को सेंसेक्स 52.63 अंकों की गिरावट के साथ 73,953.31 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.05 अंक चढ़कर 22,529.05 पर बंद हुआ । बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार रिकॉर्ड 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। सोमवार (21 मई) के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पहली बार 5 लाख ट्रिलियन डॉलर या 414.46 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया ।

1474 views