चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी की 2019 वाली जीत का दावा किया है

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी की 2019 वाली जीत का दावा किया है. कहा कि BJP 2019 के लोकसभा चुनाव में जितनी सीटें जीती थी, उसके आसपास ही इस चुनाव में भी सीटें आएंगी. इसके आलावा उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी की प्राथमिकताओं को लेकर भी भविष्यवाणी की है. उनके इस बयान का विपक्ष और विरोधी आलोचना कर रहे हैं. आपको बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.प्रशांत किशोर लिखते हैं, ”पानी पीना अच्छा है क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेटेड रखता है. जो लोग इस चुनाव के नतीजे के बारे में मेरे आकलन से चकित हैं, उन्हें 4 जून को भरपूर पानी अपने पास रखना चाहिए. 2 मई 2021 और बंगाल को याद रखें.”

1943 views