हर वर्ग के लिए अलग अलग कार्ड के जरिये वोट मांग रही कोंग्रेस

हर वर्ग के लिए अलग अलग कार्ड के जरिये वोट मांग रही कोंग्रेस*
कांग्रेस लोगों के बीच अलग-अलग गारंटी कार्ड लेकर जा रही है। इसके लिए बेरोजगारी व सरकारी नौकरी के मुद्दे पर युवाओं के साथ बैठकें की जा रहीं हैं। वहीं, अब असंगठित क्षेत्र में मजदूरों के बीच भी पैठ बनाना शुरू कर दिया गया है। पार्टी के लोग योजनाओं के साथ-साथ वर्तमान में हो रहे उनके अधिकारों के नुकसान के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि मनरेगा उसकी बहुत प्रभावी योजना थी। लेकिन यूपी में लोगों को इसका बेहतर लाभ नहीं मिल सका है। प्रदेश में इसके मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं की जा रही है। इससे जुड़े कामगारों की संख्या लगभग एक करोड़ है। अगर इसे मुद्दा बनाया जाए तो एक परिवार में चार लोग हैं तो सीधे चार करोड़ लोग प्रभावित होंगे। इसे देखते हुए पार्टी ने मनरेगा व दैनिक मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की है। पार्टी के वार रूम के वरिष्ठ सदस्य संजय दीक्षित ने कहा, पूर्वांचल में श्रमिक वर्ग के लोगों की काफी संख्या है। इसके तहत हम असंगठित क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर, श्रमिकवर्ग, संविदा कर्मियों के बीच अपने गारंटी कार्ड को लेकर जा रहे हैं।

1742 views