INDIA की सरकार बनी तो बाहर से करेंगे समर्थन : ममता

INDIA की सरकार बनी तो बाहर से करेंगे समर्थन : ममता*
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि हम बाहर से समर्थन कर विपक्षी गठबंधन (इंडिया) के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। हालांकि, तृणमूल नेता ने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी का बंगाल की माकपा और कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है, लेकिन दिल्ली की राजनीति में वह गठबंधन के साथ हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग (ईसी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के तहत काम करने वाली कठपुतली करार दिया। हुगली जिले के चिनसुराह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने दो महीने में लोकसभा चुनाव कराने करने के लिए निर्वाचन आयोग की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले ने अत्यधिक गर्मी के कारण आम लोगों को होने वाली कठिनाइयों की अनदेखी करते हुए भगवा पार्टी का पक्ष लिया।

1608 views