छुट्टी के दिन शनिवार को खुलेगा शेयर बाजार

छुट्टी के दिन शनिवार को खुलेगा शेयर बाजार*
अलीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की सक्रियता चरम पर है। शेयर बाजार पर भी निवेशक व ट्रेडर्स पैनी नजर बनाए हुए हैं। 20 मई को पांचवें चरण में मुंबई में मतदान होगा। इसके चलते इस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इसलिए नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) व बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) अवकाश के दिन शनिवार 18 मई को खुलेंगे। शेयर बाजार विश्लेषक संजय माहेश्वरी ने बताया कि विशेष कारोबारी सत्र एक घंटा 45 मिनट का रहेगा। पहला सत्र नौ बजे शुरू होगा। प्री क्लोजिंग सेशन दोपहर 12:40 बजे पर समाप्त होगा। इस दौरान करोड़ों के कारोबार की संभावना है। इस विशेष सत्र में निवेशक आनलाइन व आफ लाइन दोनों माध्यम से भागीदारी कर सकते हैं।

2144 views