कोंग्रेस धर्म के आधार पर बजट चाहती है: मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार के बजट का 15 फीसदी हिस्सा अल्पसंख्यकों के लिए आवंटित करना चाहती है। लेकिन मैंने धर्म के आधार पर बजट में बंटवारे या नौकरियों व शिक्षा में आरक्षण की अनुमति नहीं देने की कसम खाई है। उन्होंने कहा, यह चुनाव मजबूत प्रधानमंत्री चुनने के लिए है, जो बड़े फैसले ले सके। पीएम मोदी ने उत्तरी महाराष्ट्र में नासिक जिले में चुनावी रैली में कहा कि धर्म के आधार पर बजट बांटना बहुत ही खतरनाक विचार था। उन्होंने कहा, 2004 से 2014 के बीच केंद्र में सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने बजट का 15 फीसदी अल्पसंख्यकों पर खर्च करने की योजना बनाई थी, जो उसका पसंदीदा वोट बैंक है। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। भाजपा के कड़े विरोध के कारण उसे यह प्रस्ताव छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने तब भले ही प्रस्ताव छोड़ दिया, पर इस विचार को नहीं छोड़ा। सत्ता में आने पर वह दोबारा यह प्रस्ताव लाना चाहती है।






