मुसलमान पीएम मोदी का विरोध न करें : शहाबुद्दीन*
यूपी के बरेली में लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के प्रति अपना लगाव जाहिर किया है। उनकी इस सोच पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने खुशी जाहिर की है। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री के बयान को दोहराते हुए मौलाना ने कहा कि उनकी मुसलमानों के प्रति सोच उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है। प्रधानमंत्री हमेशा रमजान, ईद, मोहर्रम, और पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिन पर अपना पैगाम जारी करके मुसलमानों को मुबारकबाद देते आए हैं। ऐसे में मुसलमानों को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री की मुखालफत न करें। प्रधानमंत्री मुस्लिम समुदाय से अपने आप को जोड़कर देखना चाहते हैं तो हमें भी सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि अब मुसलमानों को प्रधानमंत्री से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए।






