जौनपुर में पीएम ने भोजपुरी अंदाज में कही बातें

जौनपुर में पीएम ने भोजपुरी अंदाज में कही बातें*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा,”…ये पूरा क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा का एक बड़ा हब बन रहा है। आने वाले 5 सालों में योगी और मोदी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं।” प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में अभिवादन के बाद कहा क‍ि आप लोगों का यह स्नेह यूपी में इंडी गठबंधन वालों के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल कर दिया है। यह चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है। वह प्रधानमंत्री ऐसा होगा जिस पर दुनिया रौब नहीं दिखा सकेगी। पीएम ने कहा क‍ि आपका वोट दमदार सरकार बनाएगा। आपका एक एक वोट मोदी के खाते में जाएगा। आने वाले पांच सालों में मोदी और योगी पूर्वांचल की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने वाले हैं। जौनपुर देश को आईएएस और पीसीएस देने वाला जिला है। हमने हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई का रास्ता खोल दिया है। अब गरीब मां का बेटा बेटी भी डॉक्टर इंजिनियर बनेंगे। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। ये लोग नहीं चाहते कि आपके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। पिछड़ों दलितों के साथ न्याय नहीं हुआ। इनके साथ छल हुआ है। इनके साथ अपराध हुआ है। सपा कांग्रेस 70 साल से केवल हिंदू-मुसलमान कर तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। हम सामाजिक न्याय की बात करते हैं।

1943 views