शेयर बाजार ने तीन दिनों की बढ़त गंवाई; सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

शेयर बाजार ने तीन दिनों की बढ़त गंवाई; सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद*
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 117.58 अंक टूटकर 72,987.03 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 17.30 अंक फिसलकर 22,200.55 पर पहुंच गया।घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को अपनी तीन दिन पुरानी बढ़त गंवा दी। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में मजबूत शुरूआत हुई, पर यह ऊपरी स्तरों से फिसल गया। शुरुआती सत्र में करीब 200 अंकों की बढ़त के बावजूद बाजार पर बिकवाली हावी हो गई। आखिरकार, बीएसई सेंसेक्स 117.58 अंक टूटकर 72,987.03 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 17.30 अंक फिसलकर 22,200.55 पर पहुंच गया। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दिखी

1608 views