प्रधानमंत्री मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- अपने भैंसों को पकड़ लो, क्या पता मैं चुरा लूं, आखिर मैं

*प्रधानमंत्री मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- अपने भैंसों को पकड़ लो, क्या पता मैं चुरा लूं, आखिर मैं*
प्रियंका ने कहा कि 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने के लिए कांग्रेस मनरेगा लेकर आई। इससे आपको रोजगार का अधिकार मिला है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी नरेन्द्र मोदी के राज में है। उन्होंने कहा कि आपको भोजन का अधिकार मिला। प्रियंका वाड्रा ने लोगों से पूछा कि आपको पांच किलो राशन मिलता है लोगों ने बताया कि हां मिलता है। कहते हैं कि आपके पास दो गाड़ी है तो कांग्रेस एक गाड़ी ले लेगी। एक्स-रे मशीन लाएगी और आपके गहने चुरा लेगी। आपके दो भैंसे हैं तो एक भैंस चुरा लेगी। उन्होंने हंसते हुए जनता से कहा, भैंसों को पकड़ लो। क्या पता मैं चुरा लूं। कांग्रेस की नेता हूं।…बात ये है कि दस सालों के राज के बाद जब अपने काम नहीं गिना सकते और ऐसी बकवास की बातें करते हैं तो इसका मतलब है कि मोदी कट गए हैं आपसे।प्रियंका ने कहा कि 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने के लिए कांग्रेस मनरेगा लेकर आई। इससे आपको रोजगार का अधिकार मिला है। 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी नरेन्द्र मोदी के राज में है। उन्होंने कहा कि आपको भोजन का अधिकार मिला।प्रियंका वाड्रा ने लोगों से पूछा कि आपको पांच किलो राशन मिलता है, लोगों ने बताया कि हां मिलता है। फिर पूछा कि मोदी जी की फोटो लगी है उसमें, लेकिन आपको मालूम है कि मोदी जी की सरकार आने से पहले कांग्रेस ने यह आपका अधिकार बनाया था। मोदी जी की मजबूरी है कि आपको राशन दे रहे हैं। कांग्रेस ने कानून बनाया था कि गरीब परिवार को भोजन का अधिकार है।

1608 views