*रंगों के माध्यम से सार्थक हुआ मतदान जागरूकता अभियान*
इंदौर।संस्कार भारती इंदौर महानगर द्वारा शहर में मतदान के प्रति सभी मतदाताओं को जागृत करने हेतु एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चित्रकला के माध्यम से मतदान के प्रति एक सार्थक संदेश देना था जिसे शहर की जानी मानी हस्ती एवं संस्कार भारती की ओर से ख्यात चित्रकार श्रीमती शुभा वैद्य, प्रांत प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक युवा चित्रकार श्रीमती रचना शेवगेकर ने संस्कार भारती के ध्वज तले आयोजित किया था। इस आयोजन में चित्रकला विधा से जुड़े हुए मशहूर कलाकार नंदिता श्रीवास्तव,शुभा वैद्य,
शुभांगी टेंबे ,
रितिका जैन,
श्री राजीव वैगनकर ,तरुणा साहू,रचना शेवगेकर,
नमिता जैन,श्रृष्टि संगीतयानी ने शिरकत की।आयोजन में स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार खारीवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष आमंत्रित थे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत श्री प्रवीण कुमार खारीवाल , संस्कार भारती इंदौर महानगर अध्यक्ष श्री संजय तराणेकर, एवं वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती शुभा वैद्य के कर कमलो से हुई।अतिथियों का सत्कार संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अविनाश मोतीवाले ने एवं आभार संस्कार भारती महामंत्री श्री सुधीर सूबेदार ने माना। संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री विश्वास पुरकर, श्री किशोर बहाड़ के साथ कई गणमान्य पदाधिकारी एवं कला प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित थे।






