174 साल में सबसे गर्म रहा यह अप्रैल

174 साल में सबसे गर्म रहा यह अप्रैल*
जलवायु परिवर्तन का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बीता अप्रैल 174 वर्ष में दुनिया में सबसे गर्म अप्रैल के रूप में दर्ज किया गया। इस दौरान बाढ़, सूखा, जैसी आपदाओं से दुनियाभर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) के अनुसार अप्रैल में औसत तापमान 15.03 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1850 से 1900 के अप्रैल माह के औसत तापमान से 1.58 डिग्री अधिक था। यह रिकॉर्ड-उच्च तापमान का लगातार 11वां महीना था, जो कमजोर हो रहे अल नीनो और जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव का परिणाम है।

2412 views