पार्टियों को इंटरनेट मीडिया से तीन घंटे में हटानी होगी फर्जी पोस्ट

पार्टियों को इंटरनेट मीडिया से तीन घंटे में हटानी होगी फर्जी पोस्ट*
चुनाव आयोग ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी विषय सामग्रियों को लेकर राजनीतिक दलों को कड़ी हिदायत दी है। आयोग ने सभी दलों से कहा कि उनके संज्ञान में लाई गई फर्जी पोस्टों को शिकायत के तीन घंटे के अंदर ही इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों से हटाना होगा। चुनाव आयोग ने यह दिशा-निर्देश सभी राजनीतिक दलों को अपने चुनाव प्रचार के दौरान जिम्मेदारी और शुचिता का पालन करते हुए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिनेता आमिर खान और रनवीर सिंह के डीपफेक वीडियो को कुछेक इंटरनेट मीडिया हैंडल से हटाया गया है। इन आपराधिक मामलों में एफआइआर भी दर्ज की गई हैं।

1675 views