विश्व कल्याण के लिए महाशक्ति बनेगा भारत, 2047 तक बनाना सुपरपावर: राजनाथ सिंह

विश्व कल्याण के लिए महाशक्ति बनेगा भारत, 2047 तक बनाना सुपरपावर: राजनाथ सिंह*
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा कि भारत किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देश ही नहीं एक सुपरपावर बनेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश ही नहीं, हीं बल्कि महाशक्ति (सुपर पावर) बनाना है। महाशक्ति किसी देश पर आक्रमण करने, किसी देश पर कब्जा करने के लिए नहीं, हीं बल्कि विश्व कल्याण के लिए बनाना है। रक्षामंत्री सोमवार को निराला नगर स्थित माधव सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित समरसता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ है। पहले विश्व मंच पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं सुना जाता था, लेकिन आज अंतर्राष्ट्री य मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है।

1675 views