रामनगरी में पीएम मोदी का रोड शो, प्रधानमंत्री के आगमन पर अयोध्या में उत्सव का माहौल

रामनगरी में पीएम मोदी का रोड शो, प्रधानमंत्री के आगमन पर अयोध्या में उत्सव का माहौल*
पीएम के आने से तीन दिन पहले ही उनका विशेष सुरक्षा दस्ता यहां पहुंच गया था। एसपीजी की देखरेख में पीएम की सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री यहां करीब दो घंटे रहेंगे। वह अयोध्या पहुंच चुके हैं। पीएम पहले राम मंदिर में रामलला का दर्शन किए,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में आम भक्त भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम दो किलोमीटर लंबे रोड शो निकाल रहे हैं। सड़क के दोनों किनारे भाजपा समर्थक और लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

1608 views