चौथे चरण में 360 दागी, 476 करोड़पति; सबसे अमीर उम्मीदवार की संपत्ति 5705 करोड़ की

चौथे चरण में 360 दागी, 476 करोड़पति; सबसे अमीर उम्मीदवार की संपत्ति 5705 करोड़ की*
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1710 उम्मीदवारों के चुनाव हलफनामों का एडीआर ने विश्लेषण किया है। इनमें 476 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 360 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं देश में इस वक्त चुनाव की सरगर्मी है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं। पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। वहीं तीसरे और चौथे चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इस चरण में कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 1710 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। सात उम्मीदवारों के शपथ पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उनके हलफनामों को विश्लेषण नहीं हो सका है। एडीआर ने शनिवार को जारी किए एक विश्लेषण में बताया है कि पहले चरण में 1710 उम्मीदवारों से 360 पर आपराधिक मामले चल दर्ज हैं। वहीं 476 उम्मीदवार करोड़पति हैं।चौथे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार चंद्र शेखर पेमासनी हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से टीडीपी प्रत्याशी ने कुल 5705 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। तेलंगाना की चेवल्ला सीट से चुनाव लड़ रहे रेड्डी ने अपने हलफनामे में 4568 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी टीडीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी हैं। आंध्र प्रदेश की नेल्लोर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रभाकर की संपत्ति 716 करोड़ की है।