NOTA के समर्थन में फोन कर रहे लोग, BJP ने जो किया. कांग्रेस प्रत्याशी के रण छोड़ने पर सुमित्रा महाजन हैरान*

NOTA के समर्थन में फोन कर रहे लोग, BJP ने जो किया…’, कांग्रेस प्रत्याशी के रण छोड़ने पर सुमित्रा महाजन हैरान*
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के इंदौर लोकसभा उम्मीदवार के अंतिम समय में नामांकन पर्चा वापस लेने पर हैरानी जताई। उन्होंने इस घटनाक्रम को अनुचित बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं को निर्णय लेने का अधिकार है। दरअसल इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम 29 अप्रैल को नामांकन वापस लेते हुए चुनाव से हट गए थे।दरअसल, इंदौर में कांग्रेस को तब बड़ा झटका लगा जब, पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार अक्षय कांति बम 29 अप्रैल को नामांकन वापस लेते हुए चुनाव से हट गए और भाजपा में शामिल हो गए।समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में महाजन ने कहा, “मुझे इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बारे में जानकर आश्चर्य हुआ… ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि दीवार पर लिखा था कि इंदौर में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता।”

1474 views