मां का मंगलसूत्र देश पर हुआ कुर्बान : प्रियंका*
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बंगलूरू में चुनावी रैली में कहा, 70 सालों से 55 साल कांग्रेस सत्ता में रही, तब क्या किसी ने आपका सोना छीना, मंगलसूत्र छीने? जब देश में जंग हुई थी, तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ। प्रियंका भाजपा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें कहा गया था, कांग्रेस आपका मंगलसूत्र व सोना छीनना चाहती है






