प्रधानमंत्री ने हाथरस प्रत्याशी को पैर छूने से रोका

प्रधानमंत्री ने हाथरस प्रत्याशी को पैर छूने से रोका*
अलीगढ़ मंच पर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी बीच राजस्व राज्य मंत्री व हाथरस सीट से प्रत्याशी अनूप प्रधान ने प्रधानमंत्री के पैर छूए तो पीएम ने उन्हें रोका। इसके बाद अनूप प्रधान को कुर्सी पर बिठाया, समझाया भी। काफी देर दोनों के बीच काफी खुशी की मुद्रा में बातचीत भी हुई। अनूप प्रधान ने बताया कि मोदी जी ने पैर न छूने के लिए कहा था। बोले, मेरा आशीर्वाद आपके साथ है। ऐसा न किया करें।

1474 views