मेयर प्रशांत सिंघल ने प्रधानमंत्री को भेंट किया ताला-चाभी*
मेयर प्रशांत सिंघल ने सोमवार को नुमाइश मैदान में हुई चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताला व चाभी भेंट किया। ताला-चाभी का एक फ्रेम बनवाया गया था, जिसमें ताला व चाभी बना था। सभा शुरू होने से पहले मेयर प्रशांत सिंघल मंच पर लेकर आए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर प्रधानमंंत्री को भेंट किया। 2024 की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री ने कई बार ताले का जिक्र किया। बल्कि संबोधन ही ताले से शुरू किया।






