यूपी में आज पहली बार राहुल-अखिलेश की जनसभा, प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने के साथ इंडी गठबंधन की ताकत दिखाने का होगा प्रयास

यूपी में आज पहली बार राहुल-अखिलेश की जनसभा, प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने के साथ इंडी गठबंधन की ताकत दिखाने का होगा प्रयास*
चुनावी शोरगुल में जनसभाओं का क्रम जारी है। जिले में शनिवार को अमरोहा नगर में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनावी सभा है। जबकि रविवार को जोया में बसपा की जनसभा होनी है। तीनों राजनीतिक दलों के साथ ही जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। अखिलेश यादव व कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी शनिवार दोपहर 1:40 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बंबूगढ़-जोया बाइपास पर गांव हुसैनपुर में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचेंगे। कार द्वारा वहां से दोनों नेता दोपहर 2 बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मिनी स्टेडियम में पहुंच कर प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

2680 views