50 प्रतिशत सरकारी नौकरी महिलाओं को देंगे: प्रियंका*

50 प्रतिशत सरकारी नौकरी महिलाओं को देंगे: प्रियंका*
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम देश में 50 प्रतिशत सरकारी नौकरी महिलाओं को देंगे और अग्निवीर योजना तुरंत बंद होगी। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं मगर भर्तियां नहीं हो रही है। वह राजस्थान के जालौर- सिरोही लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी आजकल बहकी-बहकी बातें करते हैं। पीएम झूठी वीरता दिखाते हैं। कभी मिसाइल छोड़ते हैं तो कभी हवा में उड़ते हैं और कभी पानी के नीचे जाकर पूजन करते हैं। कभी मांस-मछली की बातें करते हैं तो कभी उस जमाने के ई-मेल की बात करते हैं, जब ई-मेल था ही नहीं। पीएम को समझ में नहीं आ रहा कि उन्हें करना क्या है। प्रियंका ने कहा कि केवल जनता को देने का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन मिल कुछ भी नहीं रहा है।

1541 views