चुनाव प्रचार के लिए MP आए राहुल के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, अब रात शहडोल में ही रहेंगे

चुनाव प्रचार के लिए MP आए राहुल के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म, अब रात शहडोल में ही रहेंगे*
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में फ्यूल कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब राहुल सुबह ही रवाना होंगे। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। मौसम खराब होने की वजह से फ्यूल आने में देरी होगी। इस वजह से राहुल सोमवार की रात शहडोल में ही बिताएंगे। उन्हें सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।

1809 views