जोमैटो समेत चार कंपनियों को 192 करोड़ का नोटिस

जोमैटो समेत चार कंपनियों को 192 करोड़ का नोटिस*
फूड डिलीवरी एप जोमैटो समेत चार कंपनियों को 192.03 करोड़ रुपये का कर नोटिस मिला है। इसमें अकेले जोमैटो को 184 करोड़ का सेवा कर नोटिस मिला है। इसमें जुर्माना भी शामिल है। कंपनी ने मंगलवार को बताया, उसे भारत से बाहर अपने ग्राहकों को की गई बिक्री के आधार पर अक्तूबर, 2014 से जून, 2017 के लिए सेवा कर का भुगतान न करने पर नोटिस मिला है। इसके अलावा, यूनाइटेड स्पिरिट्स लि. को कुछ सांविधिक घोषणा पत्र व डिलिवरी प्रमाण जमा न करने पर ब्याज सहित 5.51 करोड़ का नोटिस मिला है। वहीं, वेदांता लि. को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए 1.86 करोड़ का जीएसटी नोटिस और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को भी 66.70 लाख का नोटिस मिला है।

1675 views