तिहाड़ जेल में अस्वस्थ हैं अरविंद केजरीवाल, गिरफ्तारी के बाद से तेजी से घट रहा वजन; अब तक 4.5 किलो हुआ कम

तिहाड़ जेल में अस्वस्थ हैं अरविंद केजरीवाल, गिरफ्तारी के बाद से तेजी से घट रहा वजन; अब तक 4.5 किलो हुआ कम*
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजह तेजी से घट रहा है। दिल्ली सीएम के तेजी से गिरते वजन ने डॉक्टर्स ने चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो कम हुआ है। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में बंद हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ हैं और 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है। हालांकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक हैं, और जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

1474 views