वरुण का टिकट कटने पर मेनका खामोश, बोलीं-मैं भाजपा में खुश

वरुण का टिकट कटने पर मेनका खामोश, बोलीं-मैं भाजपा में खुश*
पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद जिस तरह उनके पास कांग्रेस से ऑफर आया, उस पर सुल्तानपुर से सांसद व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने दो टूक कह दिया कि भाजपा में बहुत खुश हैं। हालांकि यह संकेत भी दिए कि वरुण गांधी यहां प्रचार करने नहीं आएंगे। सुल्तानपुर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार यहां पहुंचीं मेनका ने पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। अपने टिकट की घोषणा में हुई देरी पर उन्होंने कहा कि अपने पुराने संसदीय क्षेत्र (पीलीभीत) से लड़ेंगी या सुल्तानपुर से, पार्टी में इसे लेकर दुविधा थी। इसी कारण समय लगा।

1742 views