मथुरा में रोमांचक हुआ मुकाबला, हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजेंदर सिंह*
लोकसभा का चुनावी रण में कांग्रेस अब तक प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं कर पाई है। बसपा के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीद लिया। प्रत्याशी घोषित न होने पर कांग्रेस की तैयारियों में तेजी नहीं आई है। हरियाणा निवासी मुक्केबाज विजेंदर सिंह का नाम अब तक तय माना जा रहा है, लेकिन अधिकृत घोषणा के बगैर विजेंदर भी मथुरा नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। आइएनडीआइ गठबंधन से मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। 28 मार्च से शुरू हुए नामांकन में अब केवल तीन दिन बचे हैं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा का कहना है कि हरियाणा के भिवानी निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह यहां से भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देंगे। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बिना प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा के चुनाव की जिम्मेदारी बांटी।






