*मार्च तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 23% बढ़कर हुआ ₹5,885 करोड़*
बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से देश के सबसे बड़े बैंक ‘एचडीएफसी बैंक’ का शुद्ध मुनाफा मार्च 2019 तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.6% बढ़कर ₹5,885 करोड़ हो गया। इस दौरान बैंक की कुल कमाई बढ़कर ₹3,120 करोड़ हो गई। वहीं, एचडीएफसी बोर्ड ने 12 महीनों में बॉन्ड्स से ₹50,000 करोड़ जुटाने को मंज़ूरी दे दी।
1003 views





