भाजपा से इंदौर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने आज अपने दिन की शुरुवात जैन मंदिर पर नाकोड़ा भैरव पूजन के साथ आरम्भ की।

इंदौर । भाजपा से इंदौर लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने आज अपने दिन की शुरुवात जैन मंदिर पर नाकोड़ा भैरव पूजन के साथ आरम्भ की।
भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषणा के बाद आज शंकर लालवाणी पिपली बाजार स्थित श्री अजितनाथ जैन मंदिर पर पहुंचे । जहां उन्होंने नाकोड़ा चालीसा का श्रवण कर भैरव जी का आशीर्वाद लिया। लालवानी ने कहा कि मुझे हमेशा नाकोड़ा भैरव की कृपा से हर कार्य मे सफलता मिली है। धर्म संस्कार की मान्यता से गई जीवन जीना मेरा स्वभाव रहा है। इस अवसर पर श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अक्षय जी जैन के मुखरविन्द से भैरव चालीसा गान हुआ । जैन समाज के श्री मनीष जी सुराणा , श्री अभय झेलावत, वीरेंद्र जी बोड़ाना , श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेस मध्य प्रदेश समन्वयक श्री सौरभ जी कोठारी, पवन भंडारी श्री पंकज बोड़ाना संजय जी मालनी , श्री बसन्त जी जैन सहित अनेक जैन समाज के प्रतिनिधियों ने शंकर लालवानी की उम्मीदवारी पर हर्ष व्यक्त किया।

1137 views