*IPL इतिहास में 500 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने शिखर धवन*
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन आईपीएल इतिहास में 500 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। 34 वर्षीय धवन ने यह उपलब्धि शनिवार को किंग्स XI पंजाब के खिलाफ मैच में हासिल की। धवन के बाद आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर 491 चौके के साथ दूसरे नंबर पर हैं
2283 views





