केजरीवाल को दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता

केजरीवाल को दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता.सौरभ भारद्वाज ने पढ़ा दिल्ली सीएम का निर्देश*
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से सरकार को एक और निर्देश जारी किया है। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल के इस निर्देश के बारे में जानकारी दी है।पता नहीं वो किस मिट्टी से बने हैं। आज ईडी हिरासत में भी हैं, तो दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। सीएम व्यथित हैं। दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक में दवा नहीं है। कई जगह मुफ्त टेस्ट नहीं हो रहे है। उनके जेल में जाने से किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आदेश दिया कि जल्द अस्पतालों और दवाइयां मुफ्त मिलें। उनका निर्देश भगवान की आज्ञा जैसा है। इस पर युद्ध स्तर पर काम करेंगे।

1340 views