मेनका गांधी पर सस्पेंस खत्म BJP ने इस सीट से घोषित किया प्रत्याशी, यहां से जीत की हैट्रिक की तलाश में आठ बार की सांसद*
एक बार फिर मेनका गांधी को भाजपा ने टिकट दिया है। इस बार हैट्रिक की फिराक में है भाजपा। लोकसभा 38 सुलतानपुर से मेनका गांधी घोषित हुईं हैं भाजपा की प्रत्याशी। मेनका गांधी के बेटे और वर्तमान सांसद वरुण गांधी को भाजपा ने पीलीभीत से टिकट नहीं दिया है। यहां से मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है।सांसद निर्वाचित होने के बाद मेनका गांधी हर महीने तीन दिवसीय दौरे पर क्षेत्र में आती थीं। एक हजार से अधिक गांवों में चौपाल के जरिए जन समस्याओं का निस्तारण किया। इस बार वरुण को लेकर शीर्ष नेतृत्व स्तर पर सहमति न बनने पर अटकलें और चर्चाओं का दौर चल रहा था की इस बार मेनका को पीलीभीत से पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। अब इस पर विराम लग गया। पार्टी द्वारा घोषित की गई प्रत्याशियों की सूची में मेनका का नाम होने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है।






