मुख्‍तार अंसारी की अचानक ब‍िगड़ी तबीयत, बांदा मेड‍िकल कॉलेज में कराया गया भर्ती; बेटों ने क‍िया दावा

मुख्‍तार अंसारी की अचानक ब‍िगड़ी तबीयत, बांदा मेड‍िकल कॉलेज में कराया गया भर्ती; बेटों ने क‍िया दावा*
मुख्‍तार अंसारी के बेटों अब्बास और उमर अंसारी ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया है क‍ि मुख्‍तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें बांदा जेल में निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी ने हाल ही में खाने में जहर मिलाकर दिए जाने की शिकायत की थी।बता दें, बीते द‍िनों शासन ने बांदा मंडलीय कारागार के जेलर व दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। इस जेल में लंबे समय से निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी ने हाल ही में खाने में जहर मिलाकर दिए जाने की शिकायत की थी।छह अप्रैल, 2021 को पंजाब के रोपड़ की रूपनगर जेल से बांदा जेल ट्रांसफर किए जाने के बाद से मुख्तार अंसारी की ओर से जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए। कुछ रोज पहले बाराबंकी और मऊ कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से हुई पेशी में मुख्तार ने खाने में जहर देकर मारने के प्रयास की शिकायत की थी।

1206 views