केजरीवाल के लिए पीएम आवास घेरना चाहती है AAP, प्रदर्शन का आगाज;पटेल चौक पर हंगामा

केजरीवाल के लिए पीएम आवास घेरना चाहती है AAP, प्रदर्शन का आगाज;पटेल चौक पर हंगामा*
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस नेएडवाइजरी जारी की है। जिले में लोगों से कुछ रास्तों से बचकर जाने की अपील की गई है। वहीं प्रदर्शन के मद्देनजर डीएम आर सी ने तीन मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। पंजाब से आप कार्यकर्ता प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। पुलिस नई दिल्ली इलाके में लोगों के आईडी कार्ड चेक कर रही है ताकि कोई प्रदर्शन कारी पीएम आवास की तरफ न जा सके। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आप को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।

1340 views