व्हाट्सऐप का नया अपडेट हुआ जारी

व्हाट्सऐप का नया अपडेट हुआ जारी*
व्हाट्सऐप का नया अपडेट जारी हो गया है। इस अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स को व्हाट्सऐप का नया डिजाइन मिल गया है। यह आईओएस वर्जन से मिलता-जुलता है। कंपनी पिछले दिनों इसे बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रही थी। अगर व्हाट्सऐप का नया वर्जन इंस्टॉल किया होगा, तो नया लुक मिलेगा। अब चैट्स, अपडेट्स, कम्युनिटी और कॉल्स, ये सभी ऑप्शन ऊपर नहीं दिखेंगे। कंपनी ने इस पूरे बार को नीचे शिफ्ट कर दिया है। इनकी पोजिशन भी बदली गई है।

2345 views