गूगल पर 27.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना

गूगल पर 27.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना*
फ्रांसीसी प्रतिस्पर्धा निगरानी संस्था ने गूगल पर देश के प्रकाशकों को उनकी खबरों के लिए भुगतान को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा एक और बड़ा जुर्माना लगाया है। राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने कहा कि उसने बातचीत के ढांचे में की गई कुछ प्रतिबद्धताओं का पालन करने में गूगल की विफलता के कारण उस पर 25 करोड़ यूरो (27.2 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। यह विवाद ईयू व दुनियाभर के अधिकारियों द्वारा गूगल व अन्य तकनीकी कंपनियों को सामग्री के लिए समाचार प्रकाशकों को मुआवजा देने के लिए मजबूर करने के एक प्रयास का हिस्सा है।

1206 views