रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया पिता के साथ दिखे

*रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया पिता के साथ दिखे*

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और ग्रुप के फाउंडर और गौतम के पिता विजयपत सिंघानिया के बीच सुलह होती नजर आ रही है। गौतम सिंघानिया ने बुधवार को एक्स पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- ‘आज अपने पिता को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद पाकर खुश हूं। सदैव आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं पापा।’ विजयपथ सिंघानिया ने 2015 में अपने बेटे को कंपनी की बागडोर सौंपी दी थी। गौतम में हाथ में कंपनी की बागडोर आने के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। 2017 में विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे पर मुंबई में उनकी पारिवारिक संपत्ति जेके हाउस बिल्डिंग से बाहर निकालने का आरोप लगाया था।

2278 views