रंग भरनी एकादशी: होली खेलने गर्भगृह से बाहर आए बांके बिहारी*
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठा बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर अपने को कृतार्थ किया। बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर श्री बांके बिहारी गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आए। वह चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए। गोस्वामियों ने ठाकुरजी को केसर, इत्र, चोबा, गुलाल और टेसू के रंग सेवित किए। इसके बाद टेसू के फूलों से बना रंग सेवायतों ने पिचकारी और टोकनाओें से श्रद्धालुओं पर बरसाया। गेंदा, गुलाब के फूल बरसाए गए।






