राहुल गांधी पर PM मोदी का पलटवार:शक्ति’ के लिए जान की बाजी लगा दूंगा, 4 जून को मुकाबला हो जायेगा

राहुल गांधी पर PM मोदी का पलटवार:शक्ति’ के लिए जान की बाजी लगा दूंगा, 4 जून को मुकाबला हो जायेगा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी गठबंधन INDI पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान विकसित भारत के लिए होगा।पीएम ने कहा- ‘एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। INDI गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप हैं। मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं। उनके लिए मैं जान की बाजी लगा दूंगा।’

1206 views