सनावद खंडवा मेमू ट्रेन 12 मार्च से सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी

सनावद खंडवा मेमू ट्रेन 12 मार्च से सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी

परीक्षण के तौर पर सनावद से खंडवा तक 12 मार्च से 12 अप्रैल तक मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन बुधवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलाई जाएगी। इस ट्रेन में 8 यात्री डिब्बे रहेंगे। यह ट्रेन खंडवा से प्रातः 9 बजे रवाना होगी और 9:15 बजे खंडवा बायपास, 9:25 बजे अजंटी स्टेशन, 9:46 बजे अत्तर स्टेशन, 9:59 बजे कोटल्याखेड़ी, 10:08 बजे निमाड़खेड़ी स्टेशन, 10:30 बजे सनावद स्टेशन पहुंचेगी। अजंटी, अत्तर, निमाड़खेड़ी स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज 2 मिनट और कोटल्याखेड़ी स्टेशन पर स्टॉपेज एक मिनट रहेगा। इसी प्रकार यह ट्रेन सनावद स्टेशन से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और 2:58 बजे निमाड़खेड़ी, 3:07 बजे कोटल्याखेड़ी, 3:18 बजे अत्तर, 3:39 बजे अजंटी, 3:53 बजे खंडवा बायपास और 4:10 बजे खंडवा पहुंचेगी। मेमू ट्रेन खंडवा से सनावद तक 35.53 किमी प्रति घंटे और सनावद से खंडवा तक 37.80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। सनावद से खंडवा की दूरी 53.38 किमी है।

1340 views