*मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए*
—-
*आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया*
इंदौर 8 मार्च 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अल्प प्रवास पर इंदौर आए। वे एयरपोर्ट से सीधे गांधीनगर पहुंचे। डॉ. यादव यहां सुमति धाम में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के निवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री बी.डी. शर्मा, श्री महेंद्र सिंह, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला तथा श्री अनिल जैन, श्री गौरव रणदिवे, श्री चिंटू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।






